दिल्ली NCR के लोगों को इस तारीख को मिलेगी गर्मी से राहत

237
summer

देश के अधिकतर हिस्सों की तरह ही दिल्लीवासी भी तपती गर्मी से जूझ रहे हैं, लेकिन जुलाई में मानसून के आने से यहां गर्मी का पारा घट सकता है और लोगों का गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक़, राजधानी दिल्ली में मानसून जुलाई के पहले हफ़्ते में दस्तक देगा।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़, बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून 27 जून तक पहुंचेगा। जिसके बाद मानसून पश्चिमी उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की तरफ़ बढ़ेगा।

वहीं, जुलाई महीने के पहले सप्ताह में मानसून के दिल्ली एनसीआर में पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. केजे रमेश ने बताया, मानसून अब सक्रिय हो गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 जून तक पहुंच जाएगा। हालांकि, जून के मध्य में उक्त स्थानों पर मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है।

summer 1 -

देश के कुछ हिस्सों में जून के महीने में गर्मी व लू लोगों पर सितम ढा रही है। इतनी ही नहीं, बिहार के कुछ ज़िलों में कई लोगों की जान लू के कारण चली गई है। वहीं, राजस्थान के चुरू में रिकॉर्डतोड़ तापमान दर्ज किया जा रहा है। धूप व गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पदार्थों का सेवन कर रहे है। कुछ लोग तो समर ट्रिप पर गए हुए हैं।

ये भी पढ़ें : रिपोर्ट में खुलासा, दिल्लीवालों को ट्रैफिक की वजह से 58 फीसदी समय अधिक लगता है