बेहतर जीवन के लिए भारत के ये 10 शहर हैं सबसे सुरक्षित

590
Safest-city

अमूमन ये देखा गया है कि जब लोग किसी दूसरे शहर में बसने की योजना बनाते हैं तो उस वक़्त उनके ज़हन में नए शहर को लेकर कई पहलुओं पर चिंता रहती है। आमतौर पर एक शहर से दूसरे शहर में बसने की योजना बनाने वाला परिवार कई पैमानों पर महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं देखता है जैसे- ‘’सुरक्षा व्यवस्था कैसी है, आबोहवा, पर्यावरण के मामले में शहर कैसा है, कानून व्यवस्था का क्या हाल है, मूलभूत सुविधाओं को लेकर शहर कैसा है, सार्वजनिक परिवहन की दृष्टि से शहर कैसा है और सबसे ज़रूरी सुरक्षा के लिहाज से शहर कौन स्थान पर है’’। इस लेख के ज़रिए हम आपको भारत के दस ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहतर जीवन जीने के मामले में उपयोगी हैं।

1- सूरत

Surat -

भारत के गुजरात राज्य का सूरत शहर जिसे ‘’हीरों की नगरी या डायमंड शहर’’ के नाम से जाना जाता है, स्वस्थ व बेहतर जीवन व्यतीत करने के मामले में अव्वल है। यह भारत का चौथा सबसे साफ सुथरा शहर है। यह देश के उन गिने चुने शहरों में शामिल है, जो विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते जा रहे है। इस शहर की सबसे खास बात यह है कि यहां अपराध का स्तर बहुत कम है, जिसके कारण इसे भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

2-पूणे

Pune city -

महाराष्ट्र  की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में मशहूर पुणे शहर वर्तमान समय में रहने के लिहाज से भारत का दूसरा सबसे अच्छा शहर है। यह शहर शिक्षा और नौकरी की अपार संभावनाओं के कारण लाखों युवाओं का ध्यान आकर्षित करता है। सुरक्षा के लिहाज से भी इसे भारत का दूसरा सबसे बेहतरीन शहर माना जाता है। वर्तमान समय में भी पुणे शहर में भारतीय संस्कृति की बेहतरीन झलक देखी जा सकती है।

3- अहमदाबाद

Ahemdabad -

“पूर्व का मैनचेस्टर” के नाम से मशहूर गुजरात अहमदाबाद शहर को गुणवत्ता और मूलभूत‍ ढ़ाचें के आधार पर वर्तमान समय में रहने के लिहाज से भारत का तीसरा सबसे अच्छा शहर माना जाता है। पिछले एक दशक में इस शहर ने विकास के मामले में देश के सामने एक मॉडल प्रस्तुत किया है। सुरक्षा के लिहाज से भी इसे भारत के सबसे बेहतरीन शहरों में से एक माना जाता है।

4- मुंबई

Mumbai -

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26/11 के हमले के बाद से सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी बदलाव हुए है, जिसके कारण अब इस शहर में रहने वाले लोग अपने शहर को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक मानते है। मुंबई भारत का दूसरा सबसे अधिक और विश्व का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या‍ वाला शहर है। इस शहर का सकल घरेलू उत्पाद पूरे भारत में दूसरे नबर पर है। व्यायपार की संभावनाओं और रहने की बेहतर सुविधाओं के कारण मुंबई को भारत का चौथा सबसे अच्छा शहर माना जाता है।

5- चेन्नई

Chennai -

दक्षिण भारत की सांस्कृंतिक राजधानी के रूप में मशहूर चेन्नई शहर संस्कृति, अर्थव्यवस्था, व्यवसाय और शिक्षा का बेहतरीन केन्द्र है। यह भारत का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। यह शहर आईटी और बीपीओ सर्विस के निर्यात का एक हब है। इस शहर को रहने के नज़रिए से भारत का पांचवा सबसे अच्छा शहर माना जाता है। चेन्नई को दक्षिण भारत की धर्म नगरी के रूप में भी जाना जाता है।

6- कोलकाता

Kolkata -

मिस्टी दही, रसगुल्ले और संदेश के लिए प्रसिद्ध कोलकाता एक खूबसूरत शहर है, हालांकि प्रदूषण, ट्रैफिक और जनसंख्यार इस शहर की मुख्य  समस्या है। इस शहर में आज भी अंग्रेज़ों के समय की झलक देखने को मिलती है। वैसे यहाँ अपराध का स्तर थोडा ज्यादा है, लेकिन शहर को काफी अच्छा माना जाता है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। रहने और सुरक्षा के लिहाज से कोलकाता को भारत का छठा सबसे अच्छा शहर माना जाता है।

7- हैदराबाद

Hyderabad -

भारत की फार्माक्यूटिकल राजधानी के रूप में मशहूर हैदराबाद शहर भारत का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है। आईटी कंम्पनियों के निवेश के कारण हैदराबाद नौकरी के अवसरों के लिहाज से भी एक बेहतरीन शहर है। मौजूदा वक़्त में हैदराबाद शहर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश दोनों राज्यों की राजधानी है, जिसके कारण इस शहर को सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा सुरक्षित नही माना जाता है। हालांकि शहर में अपराध को कम करने के लिए काफी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। रहने और सुरक्षा के लिहाज से हैदराबाद को भारत का सांतवा सबसे अच्छा शहर माना जाता है।

8- बैंगलुरू

Bangalore -

भारत की अर्थव्यवस्था में बेंगलुरू शहर का विशेष योगदान है। 83 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ यह भारत की अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने वाला चौथा महत्वपूर्ण शहर है। इसे आईटी हब के रूप में भी जाना जाता है, जिसके कारण भारत के सबसे ज्यादा इंजीनियर इस शहर में रहते हैं। सुरक्षा के लिहाज से बेंगलुरू को सामान्य शहर माना जाता है। रहने के लिहाज से बेंगलुरू को भारत का आठवां सबसे अच्छा शहर माना जाता है।

9- जयपुर

Jaipur -

राजस्थान का ‘’गुलाबी नगरी या पिंक सीटी नाम से मशहूर जयपुर शहर भारत का एक प्रमुख पर्यटन केन्द्र है। इसे एशिया में सोने, हीरे और पत्थर के आभूषणों के निर्यात केन्द्र के रूप में भी जाना जाता है। यह एक परंपरागत और आधुनिक शहर है। पिछलें कुछ वर्षो में बढ़ते अपराध के कारण इस शहर की साख पर सवाल खडा हो गया है, लेकिन आज भी यह शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता के कारण हर किसी को आकर्षित करता है। रहने और सुरक्षा के लिहाज जयपुर को भारत का नौवां सबसे अच्छा शहर माना जाता है।

10- चंडीगढ़

Chandigarh -

भारत के सबसे खुबसूरत शहरों में से एक चंडीगढ़ भारत का पहला “प्लानड सिटी” है। एक हरित शहर होने के कारण चंडीगढ़ को पर्यावरण के लिहाज से भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों गिना जाता है। इस शहर की कानून व्यवस्था हमेशा चाक-चौबंद रहती है। लिहाजा रहने और सुरक्षा के लिहाज से चंडीगढ़ को भारत का दसवां सबसे अच्छा शहर माना जाता है।

ये भी पढ़ें : जानिए, भारत के प्रधानमंत्री को कितनी सैलरी मिलती है ?