Vaishno Devi mandir Stampede 12 people died live updates Vaishno Devi Stampede LIVE: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

984


Vaishno Devi mandir Stampede 12 people died live updates Vaishno Devi Stampede LIVE: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

नए साल की पहली ही सुबह माता वैष्णो देवी मंदिर से दुखद खबर मिली है। मंदिर परिसर में सुबह 2:45 बजे मची भगदड़ के चलते 12 लोगों की मौत हो गई है, इसके अलावा 26 लोग जख्मी हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि यह हादसा तड़के 2:45 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स में हमें यह पता चला है कि कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद लोग भागने लगे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। आइए जानते हैं, घटना की हर अपडेट…

Sat, 01 Jan 2022 07:46 AM

Vaishno Devi Live: PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख, राहत राशि का भी ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया।’ इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये की राहत देने का ऐलान किया है।

Sat, 01 Jan 2022 07:42 AM

Vaishno Devi Live: 26 घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती, कई की हालत गंभीर

घायल लोगों में से भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल 26 घायलों को माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रियासी के पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण है। मौके पर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। भगदड़ की वजह का पता लगाया जा रहा है।

 

Sat, 01 Jan 2022 07:41 AM

Vaishno Devi Live: मृतकों के परिजनों के लिए 12 लाख की मदद का ऐलान

वैष्णो देवी में भगदड़ के चलते मरने वाले लोगों के परिजनों के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने 10 लाख रुपये की राहत का ऐलान किया है। एलजी मनोज सिन्हा की ओर से घायलों को भी 2 लाख रुपये की राहत देने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की राहत की घोषणा की गई है।

Sat, 01 Jan 2022 07:38 AM

Vaishno Devi Live: डीजीपी ने बताया- कुछ लोगों में झगड़े के बाद मची भगदड़

वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के बीच विवाद के बाद यह भगदड़ हुई थी। 





Source link