जानवर पालने पर अब देना होगा टैक्स!

806
जानवर पालने पर अब देना होगा टैक्स!
जानवर पालने पर अब देना होगा टैक्स!

देशभर में टैक्स की बात जोरो से चल रही है, ऐसे में एक ऐसा राज्य है, जहाँ पशु पालने पर देना होगा टैक्स। जी हाँ, आपको बता दें कि अब बिल्ली, कुत्ता या फिर कोई और पशु आप पाल रहे है तो आपको टैक्स भरना पड़ेगा। आइये खबर पर एक नजर डालते है…

पंजाब की कांग्रेस सरकार का एक फरमान आया है कि अब घर में जानवर पालने पर आपको टैक्स देना होगा। गौरतलब है कि अगर आप पंजाब में हैं और अपने घर में कोई जानवर पालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सरकार को टैक्स देना होगा। दरअसल, पंजाब की सरकार इस समय आर्थिक समस्या से जूझ रही है, ऐसे में सरकार अब जनता से टैक्स के रूप में वसूली करेगी।

vgver -

खबर के मुताबिक, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने कुछ ऐसा ही नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार के इस नये फरमान के अनुसार यदि पंजाब के अंदर आप गाय-भैंस-बैल, घोड़ा, कुत्ता, बिल्ली या अन्य कोई जानवर अपने पास रखते हैं, तो उसके लिए अब हर पंजाबी को टैक्स देना होगा। साथ ही आपको ये भी बता दें कि पंजाब सरकार ने इसके लिए रकम भी तैयार कर ली है।

इतना देना होगा आपको टैक्स…

आपको बता दें कि जानवरों पर लगने वाला टैक्स हर साल ढाई सौ से 500 तक प्रति जानवर आपको देना होगा। साथ ही आपको ये भी बता दें कि अगर आप यह टैक्स समय पर नहीं भर पाए तो आपको 10 गुना ज्यादा पेनल्टी लगेगी।

img 20171024 wa0049 102417122819 -

साथ ही आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने कहा कि साथ ही लोगों को अपने पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन भी करवाना होगा, जिससे टैक्स वसूली में आसानी रहेगी।