रविवार, 21 जून 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

अफगानिस्तानमें आतंकवादी हमले में 48 लोगों की मौत, छात्रों को बनाया निशाना

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती बम हमलें में 48 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 67 लोग घायल हो गए हैं।

अफगानिस्तानमें आतंकवादी हमले में 48 लोगों की मौत, छात्रों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती बम हमलें में 48 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 67 लोग घायल हो गए हैं। हमलावर नें शिया बहुल इलाके में विश्वविद्यालय  में तैयारी कर रहें छात्रों को निशाना बनाया हैं। सभी छात्र शिया समुदाय से तालुख रखते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कई घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। 48 killed in attack on afghanistan education academy 3 इस्लामिक स्टेट पर है संदेह अफगानिस्तान में हुए हमले के लिए इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है की अफ़्गानिस्तान में शिया समुदाय के ऊपर हुए यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हैं। हांलाकि, अभी तक किसी भी आतंकी संगठन नें इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली हैं। संयुक्त राष्ट्र नें की हमले की निंदा संयुक्त राष्ट्र नें इस हमले की निंदा की है, और कहा है की निर्दोष लोगों पर किए गए इस तरह के आंतकी हमलों को बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं किया जाएगा। हमले में मारे गए शिया समुदाय के सभई छात्र हाई स्कूल ग्रैजुएट थे। 48 killed in attack on afghanistan education academy 2 आपको बता दें की अफगानिस्तान में कई सालों से अलग-अलग आतंकी संगठन आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहें हैं। जिसमें हज़ारों मासूम लोगों का खून बह रहा हैं। तालिबान, आईएसआईएस, हक्कानी नेटवर्क, और पाकिस्तानी आतंकी संगठन आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की सेनाएं कई सालों से अफगानिस्तान में आतंक के ख़िलाफ़ जंग लड रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी अफगानिस्तान में आतंकी हमले रुक नहीं रहें हैं।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →