प्रियंका का बुंदेलखंड दौरा रद्द, कार्यकर्ताओं में मायूसी

247

पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद, प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिल रही हैं। इसी बीच, उनका तीन अप्रैल का बुंदेलखंड का दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका यहां तीन दिवसीय दौरे पर आने वाली थीं। इससे पहले काशी और अयोध्या जाने का उनका दौरा रद्द हो चुका है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी है।

Election 2 -


जालौन के कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने कहा कि प्रियंका तीन अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर कानपुर आने वाली थीं। यहां से उनका जालौन, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जाने का कार्यक्रम था। यह दौरा सोमवार को ही फाइनल हुआ था, बाद में इसे कैंसिल कर दिया।

कानपुर-बुंदलखंड की नौ सीटें पर BJP मज़बूत

एक दौर में कानपुर-बुंदेलखंड कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन, 2014 के चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 9 पर जीत दर्ज की। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड की 52 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 47 सीटें जीती थी।

Congress 2 -