अमेरिका ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाने जा रहा हैं: अमेरिकी विदेश मंत्री

159

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ नें कहा है की अमेरिका ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाने जा रहा हैं। उन्होंने कहा की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के 2015 के परमाणु समझौते से बाहर होने के बाद अमेरिका दोबारा उस पर प्रतिबंध लगाने जा रहा हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री नें अपने बयान में आगे कहा की मंगलवार सुबह नौ बजकर 31 मिनट से ईरान अमेरिकी मुद्रा नहीं खरीद सकता है। अमेरिका ईरान के कालीन के आयात पर भी प्रतिबंध लगाएगा। उन्होंने कहा की हमें नहीं पता की ईरान इन प्रतिबंधों से बच पाएगा की नहीं लेकिन हम ईरान पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।

us america is going to ban iran again said pompeo 1 news4social -

यह भी पढ़ें : नए हथियार बनाने पर काम कर रहा है उत्तर कोरिया:अमेरिका

ईरान शामिल है ख़तरनाक गतिविधियों में : अमेरिका

सिंगापुर में सुरक्षा पर आयोजित एक बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री नें कहा है की अमेरिका ईरान पर प्रतिबंध इसलिए लगा रहा है क्योंकि अमेरिका ख़तरनाक गतिविधियों में शामिल हैं। ईरान आतंकवाद को बढावा दे रहा हैं। उन्होंने कहा की ईरान की सरकार नें ईरान के लोगों के साथ न्याय नहीं किया हैं इसलिए ईरान के लोग अपनी सरकार से नाखुश है उन्होंने लोगों की आर्थिक जरुरतें पुरी नहीं की है। ईरान के लोग अमेरिका से नहीं बल्कि अपनी सरकार से नाखुश हैँ।

दरअसल अमेरिका ईरान पर लगातार मध्य एशिया में आतंकवाद को बढावा देने का आरोप लगाता आया हैं।  अमेरिका नें कहा है की ईरान चरमपंथियों की मदद करता हैं। ईरान दुनिया से चोरी-छिपे अपने परमाणु कार्यक्रम पर काम कर रहा हैं।  इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौता भी हो चुका हैं जिसमें ईरान नें कहा की वह अपने परमाणु क्रार्यक्रम पर लगाम कसेगा। लेकिन हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप नें इस समझौते से अमेरिका को बाहर कर दिया। जिसके बाद से ईरान नें कहा की अगर उस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ेगा तो वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर फिर से काम करने लगेगा।

यह भी पढ़ें : रुस का दावा 2015 से अब तक 12 लाख सीरियाई लौट चुके है अपने घर

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में हुआ आतंकी हमला 31 की मौत