जानिए, इन नेताओं ने PM मोदी के जन्मदिवस के मौके पर क्या-क्या कहा ?

406
Modi's-Birthday
Modi's-Birthday

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिवस है। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे पीएम मोदी आज 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिवस के मौक पर उन्हें देश-विदेश से बधाइयां व शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के प्रमुख नेताओं ने पीएम को बधाई संदेश दिया है।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष व यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मैं उनके जन्मदिवस के मौके पर उनके स्वस्थ, खुशहाल और लंबे जीवन की कामना करती हूं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा- पीएम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

इसके अलावा बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामना देते हुए ट्वीट कर लिखा, प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। भगवान आपको लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

विपक्ष के खेमे के अलावा भारतीय जनता पार्टी के खेमे के दिग्गज व बड़े नेताओं पीएम को बधाई दी। देश के गृहमंत्री व पीएम के करीबी अमित शाह ने ट्वीट कर जन्मदिन पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं। उन्होंने लिखा, दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम को उनके जन्मदिवस की मुबारकबाद देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘’पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ। राष्ट्रों की कमिटी में भारत की स्थिति बनाने और मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद की है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

ये भी पढ़ें : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 7 करोड़ जीते तो सरकार को इतना देना होता है टैक्स