सवाल 72- लड़कियां कौन-से 10 झूठ बार-बार बोलती हैं ?

1544
Girls

दोस्तों और प्यारे साथियों आज एक बार फिर से आप लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए हम आपकी सेवा में हाज़िर हो गए हैं। आप में से कुछ लोगों ने सवाल पूछा है कि ‘लड़कियां कौन-से 10 झूठ बार-बार बोलती हैं’’। दरअसल, यह सवाल ज़्यादातर युवाओं ने पूछा है और काफ़ी मज़ेदार सवाल भी है। तो चलिए जानते हैं उन झूठों के बारे में, जो लड़कियां अक्सर कहती हैं।

1- सुंदर तो है लेकिन मुझसे ज़्यादा नहीं- अमतौर पर लड़कियां किसी दूसरी लड़की की तारीफ़ सुनने पर बिफर जाती है और अक्सर कहती हैं ‘’ ख़ूबसरत तो है, लेकिन मुझसे ज़्यादा नहीं ’’। यह सबसे बड़ा झूठ है जो आज की लड़कियां बोलती हैं।

Girls 1 -

2- नहीं मैं क्यों रोऊंगी, किसी की इतनी औकात नहीं जो मुझे रुला दे- कोई भी भावुक स्थिति पैदा होने पर अक्सर लड़कियां यह कहती हुईं पाई जाती हैं ‘’नहीं मैं क्यों रोऊंगी, किसी की इतनी औकात नहीं जो मुझे रुला दे ’’। यह बोलने वक़्त लड़कियां अपने आपको बचाने की कोशिश करती है।

3- मुझे किसी की ज़रूरत नहीं- यह जुमला, जो लड़कियां अक्सर अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में प्रयोग करती हैं। जब किसी लड़की के आत्मसम्मान पर ठेस पहुंचती है तो वह यह ज़रूर कहती हैं ‘’मुझे किसी की ज़रूरत नहीं ’’।

4- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता- अगर लड़की का ब्वॉयफ्रेंड किसी दूसरी लड़की की तरफ़ देखता है तो लड़कियों की हमेशा यह प्रतिक्रिया रहती है ‘’मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता’’।

Girls 3 -

5- आजतक मुझे कोई पसंद नहीं आया- दरअसल, ख़ूबसूरत व कम ख़ूबसरत, दोनों ही किस्म की लड़कियां लड़कों व अपनी सहेलियों के सामने सबसे बड़ा झूठ यह बोलती है कि ‘’आजतक मुझे कोई पसंद नहीं आया’’।

6- मैं दूसरी लड़कियों जैसी नहीं- कई लड़कियां अपनी तुलना करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं और यह कहती हैं कि मैं दूसरी लड़कियों जैसी नहीं हूं।

7- मुझे गिफ्ट नहीं चाहिए- अगर जब कभी पति अपनी पत्नी को ख़ुश करने के लिए कोई गिफ्ट देता है तो हमेशा लड़कियां यही हैं कि ‘’मुझे गिफ्ट नहीं चाहिए’’।

Girls 2 -

8- तुम पर पूरा विश्वास है- बहुत सी लड़कियां बड़ी चालाकी से किसी को भी अपने विश्वास में ले सकती है। लड़कियां अपनी सहेलियों व लड़कों  से कहती हैं कि ‘’तुम पर पूरा विश्वास है’’। दरअसल, यह बात बोलकर लड़कियां अच्छे-अच्छों को अपने जाल में फंसाकर अपना मतलबी काम निकलवाती है। वह कभी भी किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकती।

9- हां, मैं ठीक हूं- अगर लड़की यह कह तो समझ लेना कि कुछ मामला ज़रूर है। यह लड़कियों के झूठ की फेहरिस्त में शामिल है।

10-सारे लड़के एक जैसे होते हैं- जो लड़कियां अपनी मस्ती के कारण तंग आ जाती है तो वह अक्सर यही कहती है कि ‘’सारे लड़के एक जैसे होते हैं’’, लेकिन यह एक मिथ है। सारे लड़के एक जैसे नहीं हो सकते और ना ही लड़कियां।

 आशा करता हूं कि आप सभी को इस सवाल का जवाब मिल गया होगा। आप लोग ऐसे ही सवाल पूछते रहिए हम उन सवालों के जवाब आपको खोजकर देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय और कमेंट करके अपनेसवाल पूछ सकते है। इस सवाल को पूछने के लिए आपका धन्यवाद।

ये भी पढ़ें : सवाल 64- यौन क्रिया की ताकत को कैसे बढ़ाया जा सकता है ?