जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

168
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?


मेष– आपके लिए आज का दिन आर्थिक द्रष्टिकोण से अच्छा नहीं लग रहा है | पैसे के खर्च को आप रोकने में सफल नहीं हुए तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है | आज कोई नया काम न करे और आज अगर किसी यात्रा पर जाना हो तो कल तक टाल दे |

वृषभ– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | व्यापारिक गतिविधि बढ़ेगी और आय या लाभ में बढ़ोतरी मिलने के पुरे संकेत है | नया काम शुरू करना हो या काम के सिलसिले में यात्रा करना हो आप कर सकते है सफलता मिलेगी | आज धन मिलने के प्रबल योग है |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन पक्ष का बन गया है | नए विचारों के साथ आप कुछ प्रफुलित नजर आयेगे | यतिवाणी के अनुसार दिन में कुछ मन में शंका या विचलित होने जैसा आप महसूस करेगे | कही आना जाना हो नजदीक में तो आज का दिन ठीक है जाने से काम बन जायेगा |

कर्क– आपके लिए आज का दिन शानदार है | नए लोग मिलेगे नया प्रोग्राम बनाने में परिवार की मदद मिल जाएगी | खुशियों का माहोल रहेगा और आपके विचारों के अनुसार काम बन जाने से लाभ भी होता हुआ नजर आ रहा है

सिंह– यतिवाणी के अनुसार अभी आपके सितार पक्ष के नहीं होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड सकता है | आज किसी से वाद विवाद न करे और न ही किसी और के साथ मिलकर किसी नयी योजना में इन्वेस्ट करे | स्वास्थ्य पर ध्यान दे और शांति से दिन बिताए |

कन्या– आपके लिए दिन अच्छा है और मनोनुकूल काम बन जाए ऐसा है | दिन में थोडा बहुत मेहनत भी करना पड़ सकता है लेकिन शाम के बाद का समय आपके लिए ज्यादा अनुकूल रहने वाला है | प्रेम प्यार के रिश्तो में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी |

तुला– आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा | और लोगो को आपसे पहले काम करने देने की आपकी भावना कही आपको पिछड़ा सकती है | अपने कार्य को मजबूती से पूरा करने की कोशिश करे | गुप्त शत्रु आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकते है |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन अच्छा है हालाँकि आज कुछ अधिक धन खर्च भी हो सकता है लेकिन जो भी होगा अच्छा होगा आपकी ख़ुशी से होगा और परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी | यतिवाणी के अनुसार आज कोई शुभ सन्देश आपको प्राप्त होने के योग प्रबल है |

यह भी पढ़े: आम रस पीने के फायदे, लेकिन क्या आप उसके नुकसान से परिचित है?

astrological consultancy services 500x500 15 -

धनु– आपके लिए आज का दिन लगभग तो आपके पक्ष का ही दिखाई दे रहा है | आज आपको किसी नए काम की बजाय पुराने कार्यो को सम्पन्न करने की कोशिश करनी चाहिए | भूमि, भवन, गाड़ी का सुख प्राप्त होने के योग बने है |

मकर– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी और अगर आप किसी जॉब आदि में है तो कोई नया बड़ा जिम्मेदारी का काम भी आपको मिलने की पूरी सम्भावना बनी हुई है | हर काम में सफलता मिलेगी अगर दिल से करेगे |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन अच्छा और सफलता से भरपूर है बस आपको आज अपने लक्ष्य को पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना है | यतिवाणी के अनुसार परिवार में अच्छा माहोल रहेगा नए मेहमान के आने से आप व्यस्त भी हो सकते है | मित्र से मिलन होगा |

मीन– आपके लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन दिन है | आपकी इच्छा आज जरुर पूरी होगी | आर्थिक लाभ मिलेगा | यात्रा के योग बन रहे है और किसी नए काम के शुरुवात के भी संकेत मिल रहे है | परिवार का साथ मिलेगा और खुशिया बढ़ेगी |