TikTok से परेशान हुआ पति, पत्नी को लेकर पुलिस में की शिकायत

773
http://news4social.com/?p=54286

बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला टिकटोक से सम्बंधित है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

दरअसल पटना में एक पति ने महिला हेल्पलाइन पर फ़ोन करके अपनी पत्नी के बारें में बताया। पति ने महिला हेल्पलाइन में पत्नी को मोबाइल से दूर रखने की गुहार लगाई है। इस तरह का महिला हेल्पलाइन के इतिहास में एक अनोखा मामला है।

आपको बता दें कि पटना के महेंदु पंजाबी टोले के रहने वाले शंकर कुमार ने अपनी पत्नी के बारें में महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी दिन रात मोबाइल पर लगी रहती है और tik tok पर वीडियो बनाती रहती है।

4 1 -

पति ने बताया कि उसकी पत्नी पर टिकटोक वीडियो बनाने का इस कदर भूत सवार है कि वह अपने बेटे को स्कूल के लिए लंच भी देना भूल जाती है। पति ने आगे बताया कि जब कोई उसे कोई काम करने को कहता है तो वह साफ़ मना कर देती है।

पति की समस्या केवल यही नहीं है। उसने बताया कि उसके द्वारा बनाये गए वीडियो पर अश्लील कमेंट आते हिअ जिसकी वजह से वह बहुत परेशान हो गया है। इसीलिए उसे महिला पुलिस से इस बारे में शिकायत की है। उसने महिला पुलिस से गुहार लगायी है वह उसको इस मुसीबत से निजात दिलाएं।

यह भी पढ़ें: सवाल 104- क्या है ‘फ्रेंडशिप डे’ मनाने का इतिहास, अन्य देशों में इसे कब-कब मनाया जाता है?

वहीं दूसरी तरफ पत्नी का कहना है कि उसके पति की सोच बहुत छोटी है। वह उसे कैद करके रखना चाहता है। महिला ने बताया कि वह घर से अलग रह सकती है लेकिन मोबाइल से अलग नहीं रह सकती है। उसने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह उसे कैद करके रखना चाहता है और उसे किसी तरह की आजादी नहीं देना चाहता है।

महिला ने बताया कि उसे टिकटोक पर वीडियो बनाना बहुत पसंद है। उसने कहा कि जब उसका पति उसे रोकता है तो उसे घर में घुटन सी महसूस होती है।