आज है विश्व पृथ्वी दिवस, जानें क्यों मनाया जाता है

789

आज यानी 22 अप्रैल को दुनियाभर में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जा रहा है। इस दिवस को एक ख़ास मक़सद से मनाया जाता है। 1970 में पहली बार मनाए गए इस दिवस को पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जुंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के मक़सद से हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। आइये अब थोड़ा-सा इसके इतिहास को बारे में जान लेते हैं।

आज पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण को लेकर 49वां ‘पृथ्वी दिवस’ मना रहा है। इस मौक़े पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाता है। इसके अलावा लोग पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प भी लेते हैं। जुलियन कोनिग ने ‘पृथ्वी दिवस’ शब्द को दुनिया के सामने 1969 में रखा था। पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष मनाया जाता है।