जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

162
news
जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 23 जनवरी 2021 शनिवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8-56 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- कृतिका नक्षत्र रात 9-33 बजे तक रहेगा फिर रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा- शुक्ल योग रात 10-04 बजे तक रहेगा- तैतिल करण सुबह 7-45 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात वृषभ राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 10-08 बजे से 11-29 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-28 बजे से 1-12 बजे तक रहेगा- आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग रात 9-33 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगे- रवि योग सुबह सूर्योदय से रात 9-33 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-26 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-14 बजे होगा-
आज सुभाष चन्द्र बोस जयंती है-

मेष– आपके लिए दिन अच्छा है | कुछ कुछ आनंद और शांति प्राप्ति होगी | नए काम से भी आज लाभ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार अपने धन सम्बन्धी सभी काम तेजी से निपटाने का प्रयास करे | परिवार में कुछ अच्छे या शुभ मांगलिक कार्य संपन करने की तेयारी हो सकती है |

वृषभ– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शानदार सफलता के योग बन रहे है | यतिवाणी के अनुसार चन्द्र के साथ अन्य ग्रहों की अनुकूलता का लाभ पूरा पूरा मिलेगा | आपको अपने कार्यो पर तेज़ से काम करके पूरा करने की कोशिश करने की आवश्यकता है |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन अच्छा तो नहीं है लेकिन फिर भी अगर आप थोडा सा सावधान रहे और संतोष धारण कर के सोचा तो दिन में कोई बड़ा नुक्सान या खर्च होने से बच जायेगे | यतिवाणी के अनुसार आज अनावश्यक खर्च होगा और किसी से नाराजगी भी हो सकती है |

कर्क– आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ और लाभदायक है | मित्रो का साथ या आर्थिक मदद समय पर मिल जाने से काम की रुकावट दूर हो जाएगी | यतिवाणी के अनुसार शाम तक लाभदायक स्थति और सुखद स्थति हो जाने की पूरी उम्मीद है |

horoscope b -

सिंह– आपके लिए आज का दिन अकेले आगे बढ़ने के बजाय किसी की मदद से आगे बढ़ने का या सहयोग लेकर आगे बढ़ने का बन रहा है इसलिए आज आप अपने कार्यो को परिवार अथवा मित्रो के साथ लेकर आगे बढ़ाएगे तो सफलता मिल जाएगी लाभ भी होगा |

कन्या– आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा | मित्र राशी का नवंम चन्द्र आपको आज आगे बढाने में भाग्य से सपोर्ट करवाने में मददगार साबित होगा | यतिवाणी के अनुसार स्थति में अब सुधार होगा और जो लोग पिछले दिनों में नाराज हुए अब वह वापस मित्र हो जायेगे |

तुला– आपके लिए दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको कुछ फालतू के काम अथवा इधर उधर घूमना पड़ेगा मगर शाम होते होते सब कुछ ठीक लगने लगेगा | किसी से आज उलझने की कोशिश न करे और न ही आज अतिरिक्त जोखिम के काम करे |

वृश्चिक– आपके लिए दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | खासकर के आज आपके जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध कैसे है उस पर चंद्रमा का असर दिखाई देगा अगर रिश्ता बिगड़ा हुआ है तो आज प्रयास. करे तो बात बन जाएगी और अगर आप प्रेम प्यार को आगे बढाने का प्रयास करे तो सफलता मिलेगी |

horoscope a -

धनु– आपके लिए आज का दिन साधारण है | सोच समझकर और देख भालकर काम करे ज्यादा उतावली या लालच आपको नुक्सान पंहुचा सकता है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको पुराने मित्र अथवा रिश्ते दार से मुलाक़ात हो सकती है | स्वास्थ्य का ध्यान रखे |

मकर– आपके लिए आज का दिन अच्छा और शुभ संकेत प्रदान कर रहा है यतिवाणी के अनुसार कम्पीटीशन में सफलता मिलेगी | आर्थिक लाभ के भी योग है और यात्रा का शुभ फल भी मिलेगा | शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी | नया काम शुरू कर सकते है |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | प्रोपर्टी के कार्यो में आज विशेष सफलता मिलने के योग है नयी गाडी आदि लेने के लिए भी आज आप सोच सकते है | अभी वाहन सुख मिलने के योग बने है | यतिवाणी के अनुसार आज कोई फैसला अकेले न करे नुक्सान हो सकता है |

कुम्भ– आपके लिए दिन शुभ है | आपकी सोच नयी और कुछ अलग करने की हॉग | परिवार का पूरा सहयोग मिलता रहेगा और नया काम भी शुरू करने लिए आज का दिन अच्छा है | कोई शुभ मांगलिक कार्य में शामिल होने के योग बने हुए है | अच्छे समाचार मिलेगे |

मीन– आपके लिए आज का दिन शुभ है | अपने आपको राहत और आराम दायक स्थति में पायेगे | यतिवाणी के अनुसार आज पद प्रतिष्ठा प्राप्ति होने के योग है | साथी और परिवार में आपको और आपके विचारों को सराहा जायेगा | शाम को पार्टी आदि में शामिल हो सकते है |

यह भी पढ़े:बिहार पुलिस भर्ती में क्या-क्या लगता है?