जानियें, फेसबुक पर सबसे प्रसिद्ध 10 इंडियन सेलिब्रिटीज

516
जानियें फेसबुक पर सबसे प्रसिद्ध 10 इंडियन सेलिब्रिटीज
जानियें फेसबुक पर सबसे प्रसिद्ध 10 इंडियन सेलिब्रिटीज

सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय माध्यम की बात की जाए तो सबसे पहले फेसबुक का ही नाम सामने आता है। जी हां, आज हम बात सोशल मीडिया के लोकप्रिय माध्यम यानी फेसबुक की कर रहे है। अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर फेसबुक में ऐसा क्या है, जो किसी को पता नहीं है.. तो आईये आपके संस्पेंस को खत्म करते हुए बताते है कि आज आपके लिए फेसबुक से क्या नयी जानकारी लेकर आएं है।
आज हम आपको फेसबुक पर भारत के 10 सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्व के बारे में बताने जा रहे है। जी हाँ, आज हम आपके लिए दस दमदार भारतीय सितारो की जानकारी लाएं है, जो न सिर्फ अपने काम की वजह से हिट रहते है, बल्कि फेसबुक पर भी अपना दमदार जज्बा दिखा रहे है।

आईये जानते है कि आखिर कौन-कौन शामिल है, फेसुबक पर लोकप्रियता हासिल करने की सूची में…

पीएम नरेंद्र मोदी– फेसबुक पीएम मोदी ने धूम मचा रखी है। फेसबुक पर इनको पंसद करने वालों की बात की जाए तो, जो तकरीबन इतने 30,191,839 लोगों की पहली पंसद बन चुके है।

यो यो हनी सिंह– युवाओं के दिलों मे राज करने वाले मशहूर सिंगर हनी सिंह फेसबुक पर लोकप्रियता की सूची में दूसरे नंबर अपना कब्जा जमा रखा है। इनके लाइक्स की बात की जाए तो इन्हें तकरीबन 28,620,792 इतने लोगों के द्वारा पंसद किया जाता है।

दीपिका पादुकोण– बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्मों के साथ-साथ फेसबुक पर भी अपना जलावा बिखरने में कामयाब रहीं। इनके लाइक्स की बात की जाए तो, इन्हे तकरीबन 27,679,199 लोगों के द्वारा पंसद किया जाता है।

सलमान खान– बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलामान खान भी फेसबुक पर अपना रंग जमाने में कामयाब रहे है। इनके लाइक्स की बात की जाए तो , इन्हें तकरीबन 26,458,723 लोगों के द्वारा पंसद किया जाता है।

सचिन तेंदुलकर– क्रिकेट के दुनिया के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर न सिर्फ खेल के मैदान में लोकप्रिय रहे है, बल्कि फेसबुक पर भी उनके फैन्स् की कमी नही है। इनके लाइक्स की बात की जाए तो, इन्हें तकरीबन 25,567,252 लोगों द्वारा पंसद किया जाता है।

श्रेया घोषाल– संगीत की दुनिया की लोकप्रिय सिंगर श्रेया घोषाल
फेसबुक पर भी अपना जलवा बिखेर रही है। इनके लाइक्स की बात की जाए तो, इन्हें तकरीबन 24,413,853 लोगों द्वारा पंसद किया जाता है।

विराट कोहली- क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले विराट कोहली फेसबुक पर भी तहलका मचाते नजर आ रहे है। इनके लाइक्स की बात की जाए तो, इन्हें तकरीबन 22,407,999 लोगों के द्वारा पंसद किया जाता है।

अमिताभ बच्चन– फिल्मी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। इनके लाइक्स की बात की जाए तो, इन्हें तकरीबन 21,743,861 लोगों के द्वारा पंसद किया जाता है।

ए. आर. रहमान- संगीत दुनिया के मशहूर सितारे ए.आर.रहमान भी फेसबुक पर कमाल दिखाते नजर आ रहे है। इनके लाइक्स की बात की जाए तो, इन्हें तकरीबन 21,431,217 लोगों द्वारा पंसद किये जाते है।

माधुरी दीक्षित– बॉलीबुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक माधुरी दीक्षित फेसबुक पर भी मशहूर है। इनके लाइक्स की बात की जाए तो, इन्हें तकरीबन 20,458,923 लोगों द्वारा पंसद किया जाता है।