बंगाल: ममता बनर्जी को झटका, 2 विधायक भाजपा में हुए शामिल

260
tmc mla

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर सिमटने वाली टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। दो विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है और इनके अलावा पश्चिम बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों से तक़रीबन 50 पार्षदों के साथ एक सीपीएम विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गया हैं। बता दें कि विधायकों ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

BJP 2 -

चुनावों में ममता बनर्जी का क़िला ध्वस्त करने के बाद अब भाजपा की निगाहें नगरपालिका पर क़ब्ज़ा करने की है। दरअसल, चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अर्जुन सिंह ने कहा कि भाजपा का भाटपारा नगरपालिका पर कब्जा होगा। अर्जुन सिंह भाटपारा नगरपालिका के अध्यक्ष हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की लंबी लड़ाई में इस बार मोदी लहर चली है। पश्चिम बंगाल में 2014 के चुनाव में 2 सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस बार 18 सीटें जीती हैं। ममता बनर्जी की टीएमसी 22 सीटें जीतकर अपनी साख बचाने में सफल रही। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद सीएम ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने की पेशकश दी थी और आरोप लगाते हुए कहा था कि विभिन्न शिकायतों पर चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।