मध्य प्रदेश में 2899 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल

219

भोपाल: मध्यप्रदेश  विधानसभा की 230 सीटों के लिए 65 हजार 341 मतदान केन्द्र और 26 सहायक मतदान केन्द्रों पर 28 नवंबर  को  मतदान होगा। प्रदेश के5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 79 मतदाता मतदान करेगें। इनमें पुरूष 2 करोड़ 63 लाख एक हजार 300 और महिला मतदाता 2 करोड़ 41 लाख 3 हजार 390 है। इन मतदाताओं के अलावा प्रदेश के 62,172, सर्विस वोटर भी मतदान में हिस्सा लेंगे। कुल मतदाताओं में 1389 थर्ड जेंडर और 5 एनआर आई भी शामिल है।सबसे अधिक 24 लाख 80 हजार 68 मतदाता इंदौर जिले और सबसे कम 3 लाख 84 हजार 782 हरदा जिले में है। सबसे अधिक पुरूष और महिला मतदाता भीइंदौर जिले में है। इसी तरह हरदा जिलें भी इनकी संख्या सबसे कम है।

Voters will vote Wednesday in MP 2 news4social -

चुनाव में 18-19 आयु वर्ग के 16 लाख 3 हजार 73 और 20-29 आयु वर्ग एक करोड़ 38 लाख 26 हजार 251 मतदाता मतदान करेगें। प्रदेश में मतदाताओ काजेंडर रेशो वर्ष 2013 में 848 था, जो अब बढ़कर 917 हो गया है।विधान-सभा चुनाव में इस बार 2899 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इनमें 2644 पुरूष 250 महिला और 5 थर्ड जेंडर है। सबसे अधिक 34 मेहगाँव (भिण्ड) तथासबसे कम 4 गुन्नौर (पन्ना) में है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 25-30 आयु वर्ग के 345, 31-40 आयु के 802, 41-50 आयु के 932, 51-60 आयु के 532, 61-70 आयु के 247 और 71 से ज्यादा उम्र के 41 है। सबसे अधिक उम्र 89 वर्ष के श्री खांगर निर्भय सिंह है, जो सिलवानी (रायसेन) से चुनाव मैदान में है। चुनावलड़ने की निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा 25 साल है। इस आयु के लगभग 40 उम्मीदवार मैदान में उतरे है।

Voters will vote Wednesday in MP 1 news4social -

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 7 राजनैतिक दल मे से 6 चुनाव लड़ रहे है। अन्य दलों की संख्या 114 है जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 1094है। राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त भारतीय जनता पार्टी 230, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 229, बहुजन समाज पार्टी 227, सीपीआई 18, सीपीआई (एम) 13उम्मीदवारों के साथ चुनाव-रणभूमि में है। एनसीपी का कोई उम्मीदवार इस बार नही है। अन्य प्रमुख दलों मे आप पार्टी के 208, सपाक्स के 110 और संवर्णसमाज पार्टी के 81 उम्मीदवार भी भाग्य अजमा रहे है।