हीरो-हीरोईन द्वारा पहने गए कपड़ों का क्या होता है?

1411
हीरो-हीरोईन द्वारा पहने गए कपड़ों का क्या होता है?
हीरो-हीरोईन द्वारा पहने गए कपड़ों का क्या होता है?

हॉलीवुड के तर्ज पर अब बॉलीवुड की मूवीज भी बड़े सत्तर पर बनाई जा रही है। मेहेंगे-मेहेंगे सेट्स, भारीभरकम डिज़ाइनर कपड़े , हाई बजट मूवीज यह बॉलीवुड की शान बनते जा रहे है पद्मावत बाहुबली जैसी तमाम फिल्मों के महंगे सीट एंड कपड़ो ने ऑडियंस को लुभाया। ऑडियंस भी स्टोरी की तरफ कम और अरिस्ट के डिज़ाइनर कपड़ो की तरफ जय्दा आकर्षित है। लेकिन कभी आपके जेहन में यह बात आयी है की ऐक्टर और ऐक्ट्रेस के यह महंगे कपड़े मूवी खतम होने के बाद जाते कहा है क्या एक्टर्स उन कपड़ों को इस्तेमाल करते है या फिर उन्हें बेचा जाता है। तो चलिए जानते इस बारे में :

नीलामी :
अधिकतर कपड़ों को चैरिटी के लिए नीलम किया जाता है , शूटिंग और प्रमोशन के दुरान एक्टर्स के कपड़े बहुत लोकप्रियता बटोरते है जैसे रजनी कांत स्टार्रर मूवी रोबोट के ऑउटफिट उन्हें नीलाम कर दिया जाता है। सलमान खान ने जीने के है चार दिन गाने में जिस तौलिया का इस्तेमाल किया था उसे चैरिटी के लिए नीलाम कर दिया।

बॉलीवुड फिल्मों में पहने गए कपड़ों 1024x735 1 -

स्मृति के तोर पर :
ऐसे बहुत से हीरो हीरोइन है जो अपने फिल्म की शूटिंग के बाद आपने यादगार चीज़ को स्मृति के तोर पर अपने पास रखते है। कभी कभी ये कपड़े कलाकार अपने पास रख लेते है एक याद के रुप में। जैसे शाहरुख खान के पास अब भी दिलवाले दुल्हनिया ले जांएगे फिल्म में पहनी जैकेट अब भी एक याद के रुप में उनके पास है।

कपड़ो को किया जाता है उपयोग के लिए संग्रह :
इन कपड़ों को डब्बे में बंद करके एक परचा चिपका दिया जाता है जिसमें उस कपड़े के बारे में लिखा होता है किस फिल्म और कलाकार द्वारा पहना गया था।बाद में इन्हीं प्रोडक्शन कंपनियों द्वारा दोबारा किसी फिल्म के लिए उपयोग होता है। इन्हीं कपड़ों को दोबारा उपयोग करके बैकग्राउंड डांसर के लिए कपड़े तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़ें : सवाल 132- द्रौपदी के ऐसे कौन से राज हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं?

डिज़ाइनर को वापसी :
मूवी में जो कॉस्टूम डिज़ाइनर कॉस्टूम डिज़ाइन करते है वो अपनी अच्छी कलेक्शन अपने पास रख लेते है।