क्या है बिहार चुनाव में नेताओं का Age Scam?

507
news
क्या है बिहार चुनाव में नेताओं का Age Scam?

बिहार चुनाव अपने परवाने पर हैं। नामांकन के दौरान नेताओं के अलग-अलग अंदाज दिखे हैं। चुनावी में मौसम में बिहार के कुछ कद्दावर नेताओं ने ऐज स्कैम किया है। किसी की उम्र 5 साल में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है, तो किसी की बढ़ी ही नहीं है। कई तो ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र डेढ़ गुनी रफ्तार से बढ़ी है। नेताओं के ऐज स्कैम का खुलासा उनकी तरफ से दाखिल चुनावी शपथ पत्र से हुआ है। ऐज स्कैम में शामिल नेता कोई छोटे-मोटे लोग नहीं हैं। एक तो बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री हैं।

विकास की रफ्तार से बिहार में मंत्री जी की उम्र की स्पीड है। अगर आप 15 साल के हैं, तो अगले साल आपकी उम्र 16 साल हो सकती है। उम्र में 1 साल का इजाफा हुआ है। लेकिन बिहार सरकार में मंत्री जय कुमार सिंह की उम्र दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है। जय कुमार सिंह 2020 के विधानसभा चुनाव में दिनारा से जेडीयू के उम्मीदवार हैं। 5 साल में इनकी उम्र 10 वर्ष बढ़ी है। इस चमत्कार के बारे में जान कर लोग हैरान हैं।

bihar non fiii -

चुनावी हलफनामे के अनुसार बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री जय कुमार सिंह की उम्र 2015 में 46 साल थी। जय कुमार सिंह 2015 में भी दिनारा सीट से ही चुनाव लड़े थे। उस वक्त सरकारी दस्तावेजों में उन्होंने अपनी उम्र 46 साल घोषित की थी। 2020 में जय कुमार सिंह फिर से दिनारा से चुनाव लड़ रहे हैं। 5 साल उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र 56 साल घोषित की है। यानी मंत्री जी की उम्र 5 साल में ही दोगुनी बढ़ गई है। ये चमत्कार कैसे हुआ, ये तो जय कुमार सिंह ही बताएंगे। लेकिन मंत्री जी के ऐज स्कैम ने सभी को चौंका दिया है।

ऐज स्कैम में जय कुमार सिंह अकेले नहीं हैं। बिहार में बीजेपी की उम्मीदवार निक्की हेम्ब्रम भी कम नहीं हैं। निक्की हेम्ब्रम 2015 में भी कटोरिया सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ी थीं। 2015 में निक्की की उम्र 42 साल थी। हालांकि वह चुनाव हार गई थीं। 2020 के विधानसभा चुनाव में निक्की हेम्ब्रम पर बीजेपी ने फिर से भरोसा जताया है। निक्की हेम्ब्रम ने पर्चा दाखिल कर दिया है।

यह भी पढ़े: जानिए ऐसा कौन- सा देश है जहां जेल नहीं है?

bihar non -

चुनावी हलफनामे के अनुसार 2020 में भी निक्की हेम्ब्रम की उम्र नहीं बढ़ी है। अभी भी वह 42 साल की ही हैं। यानी कि 5 साल में वह जहां थीं, वहीं रह गईं।अब सूर्यगढ़ा से जेडीयू उम्मीदवार रामानंद मंडल की बात करते हैं। इन्होंने भी जबरदस्त ऐज स्कैम किया है। रामानंद मंडल 2015 में लखीसराय सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा से चुनाव हार गए थे। चुनावी हलफनामे के अनुसार 2015 में रामानंद मंडल 47 साल के थे।2020 में पार्टी ने इनकी सीट बदल दी है। अब यह सूर्यगढ़ा से जेडीयू के उम्मीदवार हैं। इनकी उम्र भी 5 साल में 8 साल बढ़ गई है। अब रामानंद मंडल 55 साल के हो गए हैं। अब वहीं बताएंगे कि उनकी में कैसे इतनी बढ़ गई है।