पद्मनाभस्वामी मंदिर से जोड़े क्या अनसुलझे रहस्य है?

1711

भारत के मंदिर कई रहस्य से पूर्ण है। इन मंदिरो से जोड़ी रहस्यमय कथा को सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारें में बताना जा रहे है जो अपने भीतर कई रहस्य समेटा हुआ है। केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर है यहाँ बड़ी तादाद में लोग भगवान विष्णु के दर्शन करने आते है। यह मन्दिर देश ही नहीं काफी प्रख्यात है। साथ ही आपको यह भी बताना चाहेंगे की दुनिया के कुछ रहस्यमय जगहों में इसकी गिनती की जाती है। दरअसल इस मंदिर का सातवां दरवाजा हर किसी के लिए एक पहेली बना हुआ है। आइए जानते हैं आखिर कौन से रहस्य इस मंदिर के सातवें दरवाजे से जोड़े हुए है।

594397 kerala temple -

आपको बताना चाहेंगे की इस मंदिर में 7 तहखाने मौजूद हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी खोले गए थे, जिसमें एक लाख करोड़ रुपये के हीरे और जूलरी मौजूद थी। इसके बाद जैसे ही टीम ने वॉल्ट-बी यानी की सातवां दरवाजे के खोलने की शुरुआत की, तो दरवाजे पर बने कोबरा सांप के चित्र को देखकर काम को रोक दिया गया। ऐसा माना जाता है की इस दरवाजे को खोलना अशुभ हो सकता है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर के सातवाँ द्वार का रहस्य -

इतना ही नहीं ऐसी भी मान्यता है की पद्मनाभ स्वामी मंदिर का सातवां दरवाजा शापित है। कथा अनुसार, एक बार खजाने की खोज करते हुए किसी ने 7वें दरवाजे को खोलने का प्रयास किया लेकिन वो नाकाम रहा और साथ ही जहरीले सांपों के काटने से उसने अपनी जान भी गावा दी।

इससे जोड़ी यह भी खबर समाने आई है की दुनिया का सबसे धनी हिंदू मंदिर है जिसमें बेशकीमती हीरे-जवाहरात जड़े हैं। इस दरवाजे को सिर्फ कुछ मंत्रों के उच्चारण द्वारा ही खोला जा सकता है। इस मंदिर को किसी भी तरह खोला गया तो मंदिर नष्ट हो सकता है, जिससे भारी प्रलय आ सकता है। दरअसल ये दरवाजा स्टील का बना है। इस पर दो सांप बने हुए हैं, जो इस मंदिर को रक्षा है। इस दरवाजे को ‘नाग बंधम’ या ‘नाग पाशम’ मंत्रों का प्रयोग कर बंद किया है। इसे केवल ‘गरुड़ मंत्र’ का स्पष्ट और सटीक मंत्रोच्चार करके ही खोला जा सकता है। अगर इसमें कोई भूल हुई तो मृत्यु तय है। ऐसा भी कहा जाता है की इस सातवां दरवाजा के पीछे कई कीमती जवारात हो सकते है।

यह भी पढ़ें : जाने क्या है सुंदरकांड के पाठ का महत्त्व ?