जानियें, कहाँ चलेंगी पिंक बस?

1104
जानियें, कहाँ चलेंगी पिंक बस?
जानियें, कहाँ चलेंगी पिंक बस?

प्रदेश की बहु-बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए इस राज्य ने अहम कदम उठाया है। जी हाँ, देश का ऐसा राज्य है, जहाँ की महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक ठोस कदम उठाया है। जी हाँ, हम बात कर रहे है, देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की। यूपी सरकार प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। आमतौर पर महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला यात्रा करने के दौरान ज्यादा सामने आते है। ऐसे में यूपी सरकार ने यह फैसला किया है कि यात्रा के दौरान महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया जाएगा, ताकि कोई मनचला उन्हें अपना शिकार न बना पाए।

यूपी की बसों मे महिलाएं और लड़कियां सफर करने से कतराती है, क्योंकि प्रदेश की बस सेवा महिलाओं के यात्रा के लिए ज्यादा सुरक्षित नहीं है, यही कारण है कि महिलाएं बसों के अपेक्षा निजी या अन्य किसी सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करती है। महिलाओं के भीतर एक डर सा रहता है कि अगर वो बस में सफर करेंगी तो उनके साथ कुछ गलत न हो जाए, इसीलिए प्रदेश की महिलाएँ अकेली बस में सफर करने से कतराती है।
यूपी सरकार ने महिलाओं के इसी डर को भगाने के लिए योजना शुरू करने जा रही है। आपको बता दें कि महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रदेश में पिंक बस चलाई जाएंगी, हालांकि ये बसें कब से चलाई जाएंगी, इस बात का जिक्र कहीं नहीं किया गया है। लेकिन राहत की बात यह होगी कि प्रदेश की महिलाएं खुद को अब बसों में भी सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। यूपी सरकार का यह फैसला महिलाओं और लड़कियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, खासकर उन महिलाओं और लड़कियों के लिए जो रोजाना सफर करती है। साथ ही उन महिलाओं के लिए भी वरदान होगा, जो डर की वजह से घर से जल्दी नहीं निकलती है।

खबर के मुताबिक, प्रदेश की महिला एंव परिवार कल्याण की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने यूपी के दनकौर इलाकें में पिकं बस की घोषणा की है। साथ ही रीता बहुगुणा ने विपक्षीय पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि 20 साल तक जिन्होंने यूपी को लूटा है, उनसे दो साल में ब्याज सहित पैसा लिया जाएगा। रीता बहुगुणा ने कहा कि पिंक बस केवल महिलाओं और लड़कियों के लिए ही होगी और बस की कंडक्टर भी महिला होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस सेवा से प्रदेश की महिलाएं और लड़कियां सफर के दौरान असुरक्षित नहीं महसूस करेंगी। हालांकि मंत्री ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया कि बस सेवा कब से और कहाँ के लिए शूरू की जाएंगी।

बहरहाल, पिंक बस की सेवाएं कब से शुरू होंगी, यह तो खैर वक्त ही बताएगा, लेकिन यह सेवा महिलाओं और लड़कियों के वरदान साबित होगा।