राजस्थान का कौन -सा शहर Marble City of India के तोर पर विख्यात है?

3200

राजस्थान जितने मशहूर अपने किले, मंदिर के लिए उतना ही मशहूर राजस्थान किशनगढ़ के लिए भी है. क्या आप जानते है किशनगढ़ को भारत का संगेमरमर शहर कहा जाता है, लेकिन ऐसा क्या कारण है की राजस्थान के यह शहर संगेमरमर के तोर पर इतना विख्यात है। यहाँ की भौगोलिक स्थिति की वजह से यहाँ संगेमरमर पाया जाता है. भारत के सभी बड़े मार्बल के मार्केटों में यही से मार्बल पहूँचाया जाता है, किशनगढ़ को भारत के संगमरमर शहर के रूप में दुनियाभर में जाना जाता है। किशनगढ़ भारत के राजस्थान राज्य में एक शहर और अजमेर जिले में एक नगर निगम है। यह मदनगंज-किशनगढ़ नाम से भी काफी लोकप्रिय है। यह जयपुर और जोधपुर के राजघरानों और महाराजाओं द्वारा बनाया गया था। यह अजमेर से 18 मील उत्तर-पश्चिम और जयपुर से 90 किमी दूर स्थित है।

marble mining -

किशनगढ़ को भारत का संगमरमर शहर के कारण सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है क्योंकि यह दुनिया का एकमात्र स्थान है जहां नौ मंदिर हैं। यह अपनी कला और संस्कृति को एक अद्भुत तरीके से दर्शता है। आपको यह भी बताना चाहेंगे कि यह एशिया का सबसे बड़ा मार्बल मार्केट है। यहां 9000 से अधिक मार्बल विक्रेता, आपूर्तिकर्ता, निर्माता और निर्यातक/आयातक एक स्थान पर मौजूद हैं। किशनगढ़ हर स्टोन की वैरायटी से लैस है।

यह भी पढ़ें : जाने भारत का सबसे पहला शहर जहां कोरोना वायरस पाया गया ?

यहाँ के गणेश जी मंदिर, किशनगढ़ किला, फूल महल पैलेस और गोंडुलव झील शहर के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं। किशनगढ़ किले का निर्माण 1653 में एक राठौड़ राजा, महाराजा रूप सिंह द्वारा किया गया था।यह एक मुख्य केंद्र था जहां से शासकों ने किशनगढ़ स्कूल ऑफ मिनिएचर पेंटिंग्स का संरक्षण किया था। बानी थानी पेंटिंग, जो इतिहास और संस्कृति को अपने में समेटे हुए है।