सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है. आकार में यह राज्य लगभग अंगूठे के आकार का दिखाई देता है. यह राज्य पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से सीमा साझा करता है. भारत में अगर इसकी सीमा की बात करें तो पश्चिम बंगाल राज्य इसके दक्षिण में है. अंग्रेजी, गोरखा खस भाषा, लेप्चा, भूटिया, लिंबू तथा हिंदी आधिकारिक भाषाएँ हैं. सिक्किम के प्रमुख धर्मों की बात करें तो हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म सिक्किम के प्रमुख धर्म हैं. गंगटोक इसकी राजधानी है, इसके साथ ही सिक्किम का यह सबसे बड़ा शहर भी है.
सिक्किम नाम ग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था,लेकिन प्रशासनिक समस्यायों को देखते हुए इसके भारत में विलय की योजना बनाई गई. इसी आधार पर वहां जनमत किया गया. जनमत संग्रह में 97.5 फीसदी लोगों ने भारत के साथ जाने की वकालत की. जिसके बाद सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाने का 36वा संविधान संशोधन विधेयक 23 अप्रैल, 1975 को लोकसभा में पेश किया गया. उसी दिन इसे 299-11 के मत से पास कर दिया गया. जनमत संग्रह के आधार पर 1975 में सिक्किम का भारत में विलय हो गया. इसके साथ ही सिक्किम से राजतंत्र का अंत हो गया तथा भारतीय संविधान की नियम-प्रणाली के ढाचें में प्रजातन्त्र की शुरूआत हुई.
भारत में विलय के बाद 1975 से सिक्किम में पहले मुख्यमंत्री काजी लेन्डुप दोरजी बनें. सिक्किम के पहले मुख्यमंत्री ने 16 मई, 1975 को सिक्किम मुख्यमंत्री का पद संभाला तथा वो अपने इस पद पर 18 अगस्त,1979 तक बने रहे.
यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी जी की तीन पुस्तकों के नाम क्या है?
सिक्किम’ शब्द का सर्वमान्य स्रोत लिम्बू भाषा के शब्दों सु (अर्थात “नवीन”) तथा ख्यिम (अर्थात “महल” अथवा “घर” – जो कि प्रदेश के पहले राजा फुन्त्सोक नामग्याल के द्वारा बनाये गये महल का संकेतक है) को मिलाकर बना है. तिब्बती भाषा की बात करें तो उसमें सिक्किम को “चावल की घाटी” कहा जाता है.

