जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ ?

2035
शनिवार का राशिफल
शनिवार का राशिफल

आज दिनांक 14 मार्च 2020 शनिवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि कल रविवार सुबह सूर्योदय पूर्व 04/25 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- विशाखा नक्षत्र दोपहर 12/20 बजे तक रहेगा फिर अनुराधा नक्षत्र शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात वृश्चिक राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 09/50 बजे से 11/18 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12/24 बजे से 01/11 बजे तक रहेगा- रवि नामक शुभ योग दोपहर 12/20 बजे से कल सुबह सूर्योदय तक रहेगा-

मेष- आपके लिए अभी समय विपरीत ही चल रहा है अगर आप कोई अतिरिक्त जोखिम न उठायेगे तो दिन साधारण रूप से बीत जायेगा | विवाद से बचे और किसी तीसरे के झगडे में आज गवाही इत्यादि न दे | क़ानूनी दंड से बचे वाहन भी धीमे गति में चलाए |

वृषभ- आपके लिए दिन अच्छा है | घर बैठे ही कोई अच्छा काम या पुराना लाभ मिलने के प्रबल योग बने हुए है | घर में समृद्धि बढ़ेगी और आज कुछ अच्छे अच्छे मित्र अथवा लोग मिलेगे | जीवनसाथी के साथ अच्छा बर्ताव लाभ में बढ़ोतरी ही करेगा | धन मिलेगा |

मिथुन- पिछले दिनों के मुकाबले में आज आपका दिन थोडा अच्छा रहेगा | आपके पास में काम के अधिक ओफ्सन तो नहीं होंगे लेकिन फिर भी जिस काम को मन लगाकर करोगे उसमे सलफता मिलेगी भले ही कोई आज आपकी मदद करे या न करे | विवाद से बचे |

कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सरकारी दफ्तर में कही नौकरी या किसी काम के लिए अर्जी देना है तो आज ही दे दे आगे इसका फल मिल जायेगा | शेयर सट्टा और कमीशन का काम अच्छा लाभ देने वाला है | बाजार की मंदी में भी लाभ मिलेगा |

सिंह- धीरे धीरे आगे बढे और सोच समझकर काम करे निश्चित ही आज आप लाभ हासिल करके ही रहेगे | जो भी काम करना हो वो खुलकर सबके सामने करे अगर छुप के या चुपचाप किया तो पकडे जाने का डर और फिर बदनामी का डर भी है | मित्र मिलेगे |

कन्या- आपके लिए आज का दिन शानदार दिन है | सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार मिल सत्का है और कही से आपको बुलावा या किसी काम का अपोइंटमेंट मिल सकता है | पिरवार का पूरा साथ रहेगा | शाम को कोई छोटी बड़ी पार्टी आदि में भी जा सकते है |

तुला- आपके लिए सुखद समय है अगर इस समय में आप थोडा अधिक मेहनत कर लेंगे तो निश्चित ही आगे भविष्य में लाभ होगा | छोटे छोटे काम को नज़र अंदाज़ न करे और अपने परिवार की सलाह भी ले | आज कही से भी मिले धन मिलने का प्रबल योग है |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है इसलिए आज आपके सभी काम बनते चले जायेगे | मित्रो और परिवार का सहयोग मिलेगा | वस्त्र और सुस्वादिष्ट भोजन का लाभ मिलेगा | घर परिवार में खुशियों का संचार होगा | यात्रा के योग बन गए है |

धनु- आपके लिए अभी भी समय कोई खास पक्ष का नहीं हुवा है | मन में शांति का आभाव रहेगा | किसी कार्य के रुकने अथवा विघ्न आने से परेशानी बढ़ सकती है | लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते है | आज पैसा बचाए ये कल काम आने वाला है |

मकर- आपके लिए तो टाइम अच्छा चल रहा है | खुशखबरी मिलने का सिलसिला आगे बढ़ सकता है या कोई नयी खुशखबरी मिलने वाली है | व्यापार व्यवसाय का विस्तार कर सकते है | ट्रेवलिंग एजेंसी या बुकिंग लेने वालो को आज काफी लाभ मिलेगा |

astrology

कुम्भ- आपके लिए शुभ समय है कुछ अच्छा ही होता जा रहा है भले ही पहले बुरा हुवा लेकिन अब स्थातिया सुधार पर है इसलिए आज आप खूब काम करे क्युकी आज सभी कार्य समय पर पुरे भी होंगे और लाभ भी मिलेगा | आपके विचार सराहे जायेगे |

यह भी पढ़ें :शिवलिंग के बारे में नासा NASA की क्या राय है !

मीन- आपके लिए आज का दिन अनेक प्रकार के अच्छे अच्छे अवसर को लेकर के आया है | आपको अपने बुधिचातुर्य से दिनभर की घटनाओं को समझना और परखना पड़ेगा फिर ही आप कोई लाभ का रस्ता प्राप्त कर पायेगे | पिता की सलाह भी अवश्य ले |

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc