जानिए किसे कहा जाता है दुनिया का पहला विश्वविद्यालय ?

1576
facts
जानिए किसे कहा जाता है दुनिया का पहला विश्वविद्यालय ?

जानिए किसे कहा जाता है दुनिया का पहला विश्वविद्यालय

शिक्षा के मामले में आज भले ही भारत दुनिया के कई देशों से पीछे हो, लेकिन एक समय था, जब हिंदुस्तान शिक्षा का केंद्र हुआ करता था। भारत में ही दुनिया का पहला विश्वविद्यालय खुला था, जिसे नालंदा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना गुप्त काल के दौरान पांचवीं सदी में हुई थी, लेकिन सन् 1193 में आक्रमण के बाद इसे नेस्तनाबूत कर दिया गया था।

शिक्षा के लिए पूरी दुनिया के छात्रों के लिए यह माकूल जगह थी. प्राचीन भारत उच्च शिक्षा का सबसे महत्त्वपूर्ण केन्द्र था, जो वर्तमान में विश्वविद्यालय बिहार के राजगीर में स्थित है. एक समय ऐसा था, जब इस विश्वविद्यालय में 10,000 छात्र पढ़ते थे, जो भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, फारस और तुर्की से आते थे. इन्हें पढ़ाने के लिए 2,000 शिक्षक मौजूद रहते थे.

नालंदा विश्वविद्यालय

गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम 450-470 ने इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी. यह विश्वविद्यालय स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना है. इसमें सात बड़े-बड़े कक्ष थे. इतना ही नहीं, इस विश्वविद्यालय में तीन सौ अन्य कमरे और अध्ययन के लिए नौ तल का एक विराट पुस्तकालय था, जिसमें लाखों किताबें थीं.

इस विश्वविद्यालय की स्थापना गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम (450-470) ने की थी। इस विश्वविद्यालय को नौवीं शताब्दी से बारहवीं शताब्दी तक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त थी, लेकिन अब यह एक खंडहर बनकर रह चुका है, जहां दुनियाभर से लोग घूमने के लिए आते हैं।

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय स्थापत्य कला का एक अद्भुत नमूना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विश्वविद्यालय में तीन सौ कमरे, सात बड़े-बड़े कक्ष और अध्ययन के लिए नौ मंजिला एक विशाल पुस्तकालय था, जिसमें तीन लाख से भी अधिक किताबें थीं।

नालंदा विश्वविद्यालय

यह भी पढ़ें : भारत की यह ख़ासियत आप भारतीय होकर भी नहीं जानते होंगे

सन् 1199 में तुर्क आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी ने इस विश्वविद्यालय को जला कर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। कहते हैं कि यहां के पुस्तकालय में इतनी किताबें थीं कि पूरे तीन महीने तक आग धधकती रही थी। इसके अलावा उसने कई धर्माचार्य और बौद्ध भिक्षुओं को भी मार डाला था।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.