सेक्स करने के बाद भी सेक्स के सपने क्यों आते हैं?

2244
news

सेक्स से जुड़ा एक सपना देखते हैं जिसके बाद आपको लगता होगा कि यह सिर्फ एक सपना नहीं सच है। सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स) आना और उनका सच लगना, कोई अजीब बात नहीं है। यह आम जिंदगी का ही एक हिस्सा है। ऐसा बहुत सारे लोगों के साथ होता है। कई लोग ऐसे सपने (सेक्सी सपने) भी देखते होंगे जिसमें वे अपने पार्टनर की जगह किसी और के साथ सेक्स कर रहे होते होंगे। यह भी बिल्कुल आम बात है। आप सोचते होंगे कि इस तरह के सपने आखिर क्यों आते हैं। हर सपना आने की कोई न कोई वजह जरूर होती है। हम अक्सर जिस चीज के बारे में ज्यादा सोचते हैं उसी के बारे में सपने भी देखते हैं।

sex onnnonnnnn -

क्यों आते हैं सेक्स से जुड़े सपने (सेक्स ड्रीम्स)?
हम सभी अपने सपनों का मतलब जानना चाहते हैं। खासकर तब, जब सपनों की वजह से हम चिंतित हो जाते हैं। फिर हमारे दिमाग में एक ही ख्याल चलता रहता है कि आखिर ऐसा सपना क्यों आया। सपने अक्सर हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं से जुड़े होते हैं। जब आपकी दिन तनाव और चिंता से भरा होता है, तो आप कुछ अप्रिय सपने देख सकते हैं। अगर जीवन में सब ठीक चल रहा है और आप संतुष्ट महसूस करते हैं, तो आपके सपने एक अलग होते हैं।

sex nunnnn 1 -

मनोवैज्ञानिक और एएएसटीईटी प्रमाणित सेक्स थेरेपिस्ट डॉ. जेनेट ब्रिटो बताते हैं कि सपने, आपको वो दिखाने की कोशिश करते हैं जो आप खुली आंखों से नहीं देख पाते। सपने, आंतरिक रूप से आपका मार्गदर्शन करने की कोशिश करते हैं। आपको बताते हैं कि आप अपना जीवन कैसे जी रहे हैं। सपने आपकी भावनाओं, आपकी इच्छाओं या ऐसी किसी चीज़ को दिखाते हैं जो आपके जीवन में घट रहा होता है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. यह खबर इंटरनेट से ली गयी है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

यह भी पढ़े:अखिलेश यादव ने किसानों के लिए क्या क्या किया जब वो सरकार में थे

साभार-helloswasthya.com