क्यों बना हिटलर दुनिया का सबसे खतरनाक तानाशाह ?

1779
क्यों बना हिटलर दुनिया का सबसे खतरनाक तानाशाह?
क्यों बना हिटलर दुनिया का सबसे खतरनाक तानाशाह?

क्यों बना हिटलर दुनिया का सबसे खतरनाक तानाशाह ? | Why did Hitler become the world’s most dangerous dictator?

हिटलर के हाथों की गई क्रूरता का वर्णन कर पाना शायद ही संभव हो।यहूदियों के खिलाफ़ उसके ‘एंटी-सिमिटिक’ विचार और अन्य कई गतिविधियां यही साबित करतीं हैं कि वह पूरी तरह से पागल और असंतुलित इंसान था (यदि उसे इंसान कह पाना संभव हो)। इसी पनपती नफ़रत का परिणाम था, प्रथम विश्व-युद्ध के बाद घटित ‘होलोकॉस्ट’। लाखों लोगों की निर्दयता से हत्या कर दी गई, जिन्हें वह दूषित और दुर्भाग्य का प्रतीक समझता था।

यहूदी

यहूदियों के प्रति हिटलर की अकल्पनीय घृणा इतिहासकारों के बीच हमेशा से ही विवाद का विषय रहा है।अधिकतर जर्मन लोगों की विचारधारा बेहद संकुचित थी। हिटलर स्वयं साम्यवादी युद्ध-सिद्धांतों के खिलाफ़ था, जो बहुत कुछ मार्क्स और एंगल से प्रभावित थे। वह हर यहूदी को मार्क्सवादी युद्ध नीति का प्रचारक मानता था।

हिटलर

प्रथम विश्व-युद्ध के बाद

प्रथम विश्व-युद्ध के बाद ऐसी अराजकता में जर्मन लोगों का आपस में बंट जाना हिटलर को ज़रा भी न भाया था।हिटलर अर्थिक मंदी के लिए यहूदियों को कसूरवार समझता था, क्योंकि उनका नियंत्रण कई ज़रूरी व्यवसाय और विशेष क्षेत्रों पर था। उसने अपने जर्मन देशवासियों को भड़काना शुरू किया।

अमीर होने के कारण अधिकतर यहूदियों पर मंदी का कोई असर नहीं पड़ा था । यह अन्याय हिटलर को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने प्रतिशोध का मन बना लिया।हिटलर की यहूदियों के प्रति तीव्र घृणा की मुख्य वजह प्रथम विश्व-युद्ध में जर्मनी की हार थी।

लेखक जोशिम रीकर का दावा है कि हिटलर यहूदियों को जर्मनी की शर्मनाक हार के लिए दोषी मानता था। यही नहीं, राजतंत्र के खंडन और जर्मनी की बर्बादी का सारा दोष भी यहूदियों पर ही डाल दिया गया था। इतिहासकारों और मानकों के बीच हिटलर और उसके परिवार के सम्बन्ध में टकराव होता ही रहता है। इतिहासकारों की माने तो हिटलर खुद एक यहूदी था, लेकिन उसकी मां ने कभी यह बात उसके सामने ज़ाहिर नहीं की थी।

adolf hitler

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के दादा फिरोज (खान) गांधी पारसी थे। ऐसे में राहुल गांधी का “हिंदू ब्राह्मण”होने का दावा कितना सही है ?

एक का तो दावा है की इस नफरत का जन्म हिटलर की दादी के देहांत की बाद हुआ, क्योंकि जिस डॉक्टर एडुअर्ड ब्लोच ने उनका असफल इलाज किया था, वह एक यहूदी था।एक स्त्रोत तो हिटलर के नाजायज़ जन्म की तरफ भी इशारा करता है, क्योंकि उसकी मां एक अमीर यहूदी परिवार में नौकरानी थी। यह भी कहा जाता है कि यहूदी परिवार की लिए काम करते हुए हिटलर को दुर्व्यहवहार का सामना करना पड़ा था।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.