क्यों खेल जाते है जापान के लोग लंबी उम्र की पारी?

1471
image source :google
image source :google

क्या अपने कभी सोचा है जापान के लोग का लाइफ स्पेन ज्यादा क्यों होता है , और वह के लोग ऐसा क्या खाते या करते है , जिनसे वो उम्र की एक लम्भी पारी खेल जाते है जहाँ अमूनन लोग 70 के बाद उनकी जिन्दगी जवाब दे जाती है , वही जापान के लोग 80 – 85 की उम्र में भी दुरुस्त नज़र आते है। चलिए इस राज़ से आज पर्दा उठाए। जापान के लोग सब्जियां बहुत खाते हैं। इन लोगों का मानना है कि सब्जी खाने से व्यक्ति सेहतमंद रहता है और उम्र लंबी होती है। ये लोग बेहद संतुलित भोजन खाते हैं जिसमें सब्जियों का तालमेल बनाकर रखते हैं। जापानी लोगों की थाली में आधे से ज्यादा पदार्थ हरी सब्जियां ही होती है। इसके अलावा ये कई तरह की दालों का भी सेवन करते हैं। इन्हे मिक्स वेज सलाद खाना पसंद होता है। जिसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं।

japan street -

दुनिया भर में कई सर्वे से यह साबित हो चुका है कि ग्रीन टी वजन घटाने मददगार साबित होता है। एंटीऑक्सीडेंट ग्रीन टी के सेवन से त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। जपानी लोग दिन में कम से कम दो कप ग्रीन टी पीते हैं । गौर हो कि जापान की ग्रीन टी पतली, आकार में सुई की तरह और एक समृद्ध और गहरे हरे रंग की होती है। जापानियों को ग्रीन टी के सेवन का तरीका बखूबी आता है जिसका इस्तेमाल ये अपने फिटनेस के लिए करते हैं।
जापान के लोग नाश्ते में ग्रीन टी, स्टीम राइस, टोफू के साथ मिसो सूप, हरी प्याज, ऑमलेट और मछली का टुकड़ा शामिल है। यहां के लोग नाश्ते को किसी हाल में मिस नहीं करते हैं।

जापानी लोगों के खाने में सी फूड काफी महत्वपूर्ण होता है। चिकन, मटन या बीफ से ज्यादा जापानी लोग सी फूड खाना पसंद करते हैं। जापानी लोग समुद्री मछलियों के खाने के बहुत ही शौकीन होते हैं। जापान हर साल लगभग कई किलोग्राम सी फूड की खपत करता है। प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, लोहा, विटामिन सी, फाइबर, बीटा-कैरोटीन से भरपूर सी फूड जो उन्हें कई तरह के रोगों से बचाता है। यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान में सालाना 100,000 टन सी फूड की खपत है।

a0001980 main -

यह भी पढ़ें : WHO की रिपोर्ट के मुताबिक शाकाहारीयो में नहीं हो रहा COVID संक्रमण, कितनी है सच्चाई ?

जापान में मार्शल आर्ट एक पारंपरिक गेम है। यहां घर घर में मार्शल आर्ट का प्रचलन है। जापान में पुरुष और महिला दोनों ही जूडो, कराटे और अकिदो जैसे मार्शल आर्ट्स जरूर सीखते हैं। यह चीज उन्हें फिट बनाए रखने में मदद करती है।

व्यायाम जापानी रुटीन का एक हिस्सा है। जापान में सभी पुरुष, महिला, युवा और बूढ़े लोग इसका ध्यान करते हैं। यहां शहर के आसपास साइकिल चलाना, घूमना, लंबी पैदल यात्रा, हर काम के लिए सक्रिय रहना जापानियों की दैनिक क्रिया में शामिल है।

यह कहना गलत नहीं होगा की जापान के लोग टेक्‍नोलॉजी में नहीं खुद को स्वास्थ रखने में भी काफी आगे है। जापान का खाना और उनका सख्त लाइफस्टाइल बाकि देश के नागरिकों के लिए प्रेरणा है।