सवाल 124: बीच वाली उंगली दिखाना क्यों गाली मानी जाती है?

37718

बीच वाली उंगली दिखाना क्यों गाली मानी जाती है? (beech wali ungli dikhana kyu gali mani jati hai )

दोस्तों और प्यारे साथियों आज एक बार फिर से आप लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए हम आपकी सेवा में हाज़िर हो गए हैं। आप में से कइयों ने सवाल पूछा है कि ‘’बीच वाली उंगली दिखाना क्यों अपराध माना जाता है?‘’ तो चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

एक अदालत के हालिया फैसले के अनुसार एक महिला को हाथ की बीच वाली उंगली दिखाना आपको जेल में डाल सकता है। इस मामले में एक आदमी को एक महिला पर अपनी बीच वाली उंगली के साथ अश्लील इशारे करने का दोषी पाया गया है। महानगर मजिस्ट्रेट वसुंधरा आजाद ने कहा, “यह निर्विवाद रूप से एक महिला की विनम्रता का अपमान करने के इरादे से किए गए बयान या इशारे हैं।” आरोपी शिकायतकर्ता का बहनोई है वह अब अधिकतम तीन साल की जेल और जुर्माने का दंश झेल सकता है।

आपको बता दें कि आजकल के समय में बीच वाली उंगली को उल्टी हथेली करके किसी को दिखाना एक तरह से अश्लील इशारा माना जाता है और इसे गाली की तरह लिया जाता है। आप किसी को भी पब्लिक्ली बीच वाली उंगली दिखाकर इशारा नहीं कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस अपराध का इतिहास क्या रहा है और इसे क्यों अपराध माना जाता है।?

बीच वाली उंगली दिखाना क्यों अपराध माना जाता है?

आपको बता दें कि पंद्रहवीं सदी में अंग्रेजी और फ्रांसीसी सेना के बीच हमेशा किसी न किसी बात पर ठनी रहती थी। 1415 में अंग्रेजी सेना और फ्रांसीसी सेना के बीच एगिनकोर्ट में जम कर युद्ध हुआ। तब अंग्रेजी सैनिक लंबे-लंबे बाण युद्ध में इस्तेमाल करते थे। अंग्रेजों को अपने लंबे बाणों पर बड़ा भरोसा था। फ्रांसीसी सेना तब लंबे बाण इस्तेमाल नहीं करती थी। ऐसे में उन्होंने तय किया कि अगर वो युद्ध जीत गए तो अंग्रेजी सैनिकों की सबसे लंबी, यानी बीच वाली उंगली कटवा देंगे, ताकि वो न कभी तीर चला पाएं न लंबे बाणों पर रौब गांठ पाएं। दोनों देशों के बीच जम कर युद्ध हुआ। ये एक ऐसा युद्ध था जिसमें उंगली प्रतिष्ठा बन गई थी। इत्तेफाक से फ्रांस ये युद्ध हार गया।

यह भी पढ़ें: सवाल 119- इस्लाम में 786 नंबर को क्यों पवित्र माना जाता है?

अंग्रेजों ने युद्ध जीतने के बाद अपनी मिडल फिंगर दिखा कर फ्रांसीसियों को बताया कि देखो, तुम हमारी उंगली नहीं काट पाए। हम जीत गए हैं। असल में ये जीत का प्रतीक था। इस युद्ध के बाद अंग्रजों ने अपनी दो उंगलियों से अपने सेनापति को सलामी भी देनी शुरू कर दी और यही बाद में वी फॉर विक्टरी के संकेत के रूप में भी प्रचलित हुआ।

आपको बता दें कि बीच वाली उंगली दिखाना जीत का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसे इस तरह से प्रदर्शित किया कि लोग इसे गाली समझने लगे।

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दिया गया जवाब आपको पसंद आया होगा | आप लोग ऐसे ही हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते है | सवाल पुछने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.