महिला ने दो युवतियों से की शादी, टॉयज की मदद से बनाया शारीरिक संबंध

307

उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने पुरुष होने का नाटक रचा और दो महिलाओं से शादी की। पुरुष बनी इस महिला ने इसके बाद अपनी एक ‘पत्नी’ को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। यह घटना उत्तराखंड के नैनीताल की है। नैनीताल के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि आरोपी कृष्णा सेन, उर्फ स्वीटी सेन यूपी के बिजनौर की रहने वाली है। उसे बुधवार (14 फरवरी) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। खंडूरी ने कहा कि यह महिला फेसबुक के जरिये खुद को पुरुष के रूप में पेश करती थी और लड़कियों को लुभाती थी, बाद में उनसे शादी भी कर लेती थी। पुलिस का कहना है कि कृष्णा सेन ने 2013 में फेसबुक अकाउंट बनाया था और यहां मर्दों के गेटअप वाली तस्वीरें लगाईं थीं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2014 में यह लड़की हल्द्वानी के काठगोदाम इलाके में आई यहां पर वह उस लड़की से मिले जिसे उसने फेसबुक पर अपना दोस्त बनाया था। आरोपी लड़की ने अपना परिचय देते हुए कहा था कि वह अलीगढ़ से एक सीएफएल बल्ब बनाने वाली बिजनेसमैन का बेटा है। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

1602 women sex in toy 1 -

जल्द ही कृष्णा सेन अपनी ‘पत्नी’ को पीटने लगा और उस पर दहेज का दबाव बनाने लगा। ऐसा करते हुए उसने लड़की के परिवार से 8.5 लाख रुपये ऐंठे, और एक फैक्ट्री लगाई। पुलिस का कहना है कि कृष्णा ने जल्द ही एक दूसरी लड़की को अपने जाल में फंसाया और अप्रैल 2016 में उससे शादी कर ली। यह लड़की उसकी पहली शादी में बतौर गेस्ट मौजूद थी। लेकिन जल्द ही कृष्णा की दूसरी पत्नी को उसकी हकीकत पता चल गई। लेकिन कृष्णा उसे पैसा देकर उसका मुंह बंद करवा दिया । लेकिन तब तक कृष्णा की पहली पत्नी ने हल्द्वानी पुलिस में केस दर्ज करवा दिया था। पूछताछ में पुलिस से कृष्णा ने बताया कि उसे बचपन से ही लड़कों की तरह दिखने का शौक था। वह सिगरेट भी पीती थी और बाइक चलाती थी। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद कृष्णा अपनी ‘पत्नियों’ को अपना शरीर नहीं देखने देती थी। पुलिस का दावा है कि कृष्णा सेक्सुअल टॉयज के जरिये अपनी पत्नियों के साथ ‘शारीरिक संबंध’ भी बनाता था। पुलिस को अब कृष्णा के घर वालों की तलाश है। पुलिस के मुताबिक यह लोग इस पूरे मामले में शामिल हैं। कृष्णा का असली नाम स्वीटी सेन है।